USDT/USDC का इस्तेमाल करके हमेशा कनेक्टेड रहें
170 से ज़्यादा देशों में फोन बिल का भुगतान करें और डेटा पाएं
क्या आपको मोबाइल क्रेडिट (बैलेंस) चाहिए? अब USDT या USDC का इस्तेमाल करके Bitget Wallet से सीधे अपने फोन को टॉप-अप किया जा सकता है. 170 से ज़्यादा देशों में एयरटाइम (टॉकटाइम) और डेटा प्लान के लिए भुगतान करें और कुछ ही मिनट में दुनिया से कनेक्ट हो जाएं.
हमने DT One के साथ साझेदारी करके यह सुविधा उपलब्ध कराई है. इससे आपको उनके 500 से ज़्यादा स्थानीय ऑपरेटरों के वैश्विक नेटवर्क का एक्सेस मिलता है. इसे ‘भुगतान’ टैब में ढूंढें और कंरसी कन्वर्ज़न या ऐप से बाहर निकले बिना तुरंत टॉप-अप करें.
तीन मुख्य फ़ायदे:
कहीं भी रहें, हमेशा कनेक्टेड रहें: 170 से ज़्यादा देशों में 500 से ज़्यादा स्थानीय ऑपरेटरों के साथ अपने फोन को आसानी से टॉप-अप करें.
Stablecoins से सीधे भुगतान करें: Base, Solana, TRON, और BNB Chain पर सीधे अपने वॉलेट से USDT या USDC का इस्तेमाल करें.
झटपट और आसान: बस कुछ टैप करें और आपका फोन कुछ मिनटों में टॉप-अप हो जाएगा.
छह आसान चरणों में टॉप-अप करें:
चरण 1: ‘भुगतान’ पेज पर जाएं और ‘मोबाइल टॉप-अप करें’ को चुनें.

चरण 2: वह मोबाइल नंबर डालें जिसे आपको टॉप-अप करना है.

चरण 3: आपको जितना एयरटाइम (टॉकटाइम) बैलेंस या डेटा बंडल खरीदना है उसे चुनें.

चरण 4: सूची से अपने नेटवर्क प्रोवाइडर को चुनें.

चरण 5: सपोर्ट करने वाली चेन पर USDT या USDC से भुगतान करें.

चरण 6: थोड़ा इंतज़ार करें, कुछ मिनटों में आपके फोन का टॉप-अप हो जाएगा.

मोबाइल से हम उन जगहों और लोगों से जुड़े रहते हैं जो हमारे लिए मायने रखते हैं. अब इस सुविधा की मदद से आपकी क्रिप्टो करंसी सिर्फ़ वॉलेट में पड़ी रहने वाली नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के खर्चों में भी काम आ सकती है.
मोबाइल से हम उन जगहों और लोगों से जुड़े रहते हैं जो हमारे लिए मायने रखते हैं. अब इस सुविधा की मदद से आपकी क्रिप्टो करंसी सिर्फ़ वॉलेट में पड़ी रहने वाली नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के खर्चों में भी काम आ सकती है.