Bitget Wallet Affiliate Program: अपनी ऑडियंस के भरोसे को कमाई में बदलें

Bitget Wallet Affiliate Program: अपनी ऑडियंस के भरोसे को कमाई में बदलें image 0
 
अगर आप क्रिप्टो से जुड़ा कॉन्टेंट शेयर करते हैं, कम्युनिटी चलाते हैं, एफ़िलिएट कैंपेन मैनेज करते हैं या अपनी ऑडियंस को नियमित रूप से प्रॉडक्ट्स के सुझाव देते हैं, तो Bitget Wallet Affiliate Program आपको अपनी पहुंच और ऑडियंस के ज़रिए कमाई के और मौके देता है.
आपकी ऑडियंस Bitget Wallet का जैसे इस्तेमाल करती है, उसी आधार पर आप पेमेंट्स और ट्रेडिंग, दोनों से कमाई कर सकते हैं. एक ही एफ़िलिएट प्रोग्राम के ज़रिए कार्ड पेमेंट्स, नियमित कार्ड खर्च, स्वैप, और पर्प्स सभी से कमाई करें.
एक ही प्रोग्राम में कमाई के कई तरीके और नेटवर्क बढ़ने के साथ ज़्यादा कमाई के मौके.
 

Bitget Wallet Affiliate Program कैसे काम करता है

अपना यूनिक रेफ़रल लिंक या कोड अपनी ऑडियंस के साथ शेयर करें. जब कोई यूज़र आपके लिंक से जुड़ता है या आपका कोड डालता है, तो उसके पात्र कार्ड और ट्रेडिंग की गतिविधियां आपकी एफ़िलिएट कमाई में योगदान कर सकती हैं.
कमाई करने के दो तरीके हैं:
डायरेक्ट कमीशन
आपके रेफ़र किए गए यूज़र्स से सीधे कमीशन कमाएं. इसमें कार्ड से किए गए पहले खर्च पर एक बार का बोनस, कार्ड से किए गए खर्च पर मिलने वाला कमीशन, और पात्र स्वैप्स व पर्प्स से मिलने वाला कमीशन शामिल है.
सेकेंडरी कमीशन
जब आपका रेफ़र किया हुआ कोई यूज़र खुद कार्ड से कमीशन कमाता है, तो आपको उसके कमाए गए कार्ड कमीशन का अतिरिक्त 10% मिलता है. इससे उसके कमीशन में कोई कटौती नहीं होती. उसका अपना कमीशन पहले जैसा ही रहता है.
 
रिवॉर्ड्स अगले दिन आपके रिवॉर्ड्स खाते में भेज दिए जाते हैं. आप Bitget Wallet ऐप में होम > रिवॉर्ड खाते पर जाकर अपनी कमाई देख सकते हैं और कभी भी अपना उपलब्ध बैलेंस निकाल सकते हैं.
 

कार्ड कमीशन

Bitget Wallet Card के ज़रिए आपके रेफ़र किए गए यूज़र्स जब कार्ड बनाकर रोज़मर्रा के पेमेंट्स के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, तब आप उन पेमेंट्स पर कमीशन पा सकते हैं.
वर्चुअल कार्ड के लिए, जब आपका रेफ़रल अपनी पहली पात्र कार्ड खरीदारी पूरी करता है, तो आपको एक बार का बोनस मिलता है. फिजिकल कार्ड के लिए, आप अतिरिक्त एक्टिवेशन कमीशन कमा सकते हैं.
इसके अलावा, आपके रेफ़रल की हर कार्ड खरीदारी पर आपको कमीशन मिलता रहेगा. जैसे-जैसे आप कार्ड रेफ़रल लाते जाएंगे, आपका कमीशन अपने-आप बढ़ता जाएगा.

कमीशन की दरें

टियर
कितने कार्ड रेफ़रल्स की ज़रूरत है
नए कार्ड से सफल पेमेंट पर बोनस
फिजिकल कार्ड के एक्टिवेशन पर कमीशन
कार्ड से खर्च करने पर कमीशन
टियर 1
डिफ़ॉल्ट
2 USDT
20%
0.10%
टियर 2
5 या उससे ज़्यादा
3 USDT
20% 
0.15%
टियर 3
20 या उससे ज़्यादा
4 USDT
20% 
0.20%
VIP 1
सिर्फ़ आमंत्रण पर
5 USDT
30% 
0.20%
VIP 2
सिर्फ़ आमंत्रण पर
5 USDT
40% 
0.25%
VIP 3
सिर्फ़ आमंत्रण पर
5 USDT
50% 
0.30%
  • टियर 1 से 3: सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध हैं. आपके रेफ़रल्स बढ़ने पर Bitget Wallet आपका टियर अपने-आप अपग्रेड कर देता है.
  • VIP टियर्स : ये सिर्फ़ आमंत्रण पर उपलब्ध हैं और इनमें कार्ड कमीशन की दरें ज़्यादा होती हैं. क्या आपने पहले ही 100 या उससे ज़्यादा कार्ड रेफ़रल का लक्ष्य हासिल कर लिया है? VIP एक्सेस के लिए अप्लाई करें और कार्ड पर मिलने वाली उच्च कमीशन दरों का लाभ उठाएं. 
  • नए कार्ड से सफल पेमेंट की परिभाषा यूज़र के देश या क्षेत्र के आधार पर अलग हो सकती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया अपने Bitget Wallet ऐप में रेफ़रल सेंटर पर "कार्ड एक्टिवेशन" के नियम देखें. 

ट्रेडिंग कमीशन

अगर आपकी ऑडियंस एक्टिव रूप से क्रिप्टो ट्रेड करती है, तो आप पात्र ट्रेडिंग शुल्क का एक हिस्सा ट्रेडिंग कमीशन के रूप में कमा सकते हैं.
स्वैप और पर्प्स कमीशन ट्रेडिंग वॉल्यूम पर आधारित होते हैं. आपके रेफ़र किए गए यूज़र्स जितनी ज़्यादा ट्रेडिंग करेंगे, आपकी कमाई उतनी बढ़ेगी. इसके लिए कोई न्यूनतम ट्रेडिंग वॉल्यूम ज़रूरी नहीं है.
 
 
प्रॉडक्ट
आपका कमीशन
इनके लिए बेहतर है
स्वैप्स
पात्र ट्रेडिंग शुल्क का 60%
एक्टिव ऑन-चेन ट्रेडिंग कम्युनिटी
पर्प्स
पात्र ट्रेडिंग शुल्क का 20%
अनुभवी ट्रेडर्स और डेरिवेटिव्स में रुचि रखने वाली ऑडियंस

स्वैप्स

जब कोई रेफ़र किया गया यूज़र Bitget Wallet पर स्वैप पूरा करता है, तो एफ़िलिएट को ट्रेडिंग शुल्क का 60% हिस्सा अपने-आप मिल जाता है.
स्वैप पर कमीशन उन एफ़िलिएट्स के लिए बेहतर हैं, जिनकी ऑडियंस ऑन-चेन ट्रेडिंग करती है, DeFi इस्तेमाल करती है, मीमकॉइन को फ़ॉलो करती है या अक्सर टोकन स्वैप करती है. पात्र ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने के साथ आपकी कमाई भी बढ़ती है. इसीलिए, नियमित ट्रेडिंग करने वाली छोटी लेकिन एक्टिव कम्युनिटी, कम ट्रेड करने वाली बड़ी कम्युनिटी से ज़्यादा कमीशन दे सकती है.
*कुछ चुने हुए ट्रेडिंग पेयर्स ही स्वैप कमीशन के लिए पात्र हैं.

पर्प्स

जब आपका रेफ़र किया गया कोई यूज़र Bitget Wallet पर पर्प्स ट्रेड पूरा करता है, तो आपको ट्रेडिंग शुल्क का 20% हिस्सा अपने-आप मिल जाता है.
अगर आपकी ऑडियंस में पर्पेचुअल फ़्यूचर्स ट्रेड करने वाले अनुभवी ट्रेडर्स हैं, तो पर्प्स कमीशन आपके लिए सही हैं. स्वैप्स की तरह, पर्प्स कमीशन भी ट्रेडिंग वॉल्यूम पर आधारित हैं. आपके रेफ़रल्स जितनी ज़्यादा पात्र ट्रेडिंग करेंगे, आप उतना ज़्यादा कमीशन कमा सकेंगे.

आपकी ऑडियंस के लिए कमाई का कौन-सा तरीका सही है

आपको सिर्फ़ एक को चुनने की ज़रूरत नहीं है. ज़्यादातर एफ़िलिएट्स एक साथ कई तरीकों से कमाते हैं. शुरुआत के लिए इसे एक गाइड की तरह इस्तेमाल करें.
अगर आपकी ऑडियंस है
इस पर ध्यान दें
यह क्यों सही है
क्रिप्टो में नई
कार्ड रेफ़रल्स (टियर 1 से 3)
शुरुआत करना आसान है, पहली पात्र कार्ड खरीदारी पर एक बार का बोनस और कार्ड से खर्च करने पर लाइफ़टाइम कमीशन मिलता है
एक्टिव ऑन-चेन ट्रेडर्स
स्वैप कमीशन
पात्र ट्रेडिंग शुल्क का 60% कमाएं. पात्र स्वैप वॉल्यूम बढ़ने के साथ आपका कमीशन भी बढ़ता है
अनुभवी डेरिवेटिव्स ट्रेडर्स
पर्प्स कमीशन
पात्र ट्रेडिंग शुल्क का 20% कमाएं. पात्र पर्प्स वॉल्यूम बढ़ने के साथ आपका कमीशन भी बढ़ता है
बड़ी या बहुत एक्टिव ऑडियंस
VIP टियर्स (अप्रूव किए गए एफ़िलिएट्स)
कार्ड कमीशन पर ज़्यादा दरें पाएं, जिसमें फिजिकल कार्ड एक्टिवेशन पर 50% तक और कार्ड से खर्च करने पर 0.30% तक शामिल है
 

अपनी ऑडियंस से कमाई शुरू करें

क्या आप शामिल होने के लिए तैयार हैं? Bitget Wallet खोलें और होम > रेफ़रल सेंटर पर जाएं. अपने रेफ़रल लिंक या कोड को कॉपी करें और इसे अपनी ऑडियंस के साथ शेयर करें.
जो भी व्यक्ति आपके लिंक से अप्लाई करता है या कार्ड बनाने के 7 दिनों के अंदर आपका रेफ़रल कोड डालता है, उसे आपका रेफ़रल माना जाएगा.
जब वे पात्र कार्ड टास्क पूरे कर लेते हैं, तो आपको अपने मौजूदा टियर के अनुसार लागू बोनस या कमीशन मिलता है.
पात्र कार्ड रिवॉर्ड्स अगले दिन आपके रिवॉर्ड्स खाते में जमा कर दिए जाते हैं. Bitget Wallet ऐप में होम > रिवॉर्ड्स खाते से कभी भी अपनी कमाई देखें और अपना उपलब्ध बैलेंस निकालें.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या ज़्यादा फ़ॉलोअर्स के बिना भी अप्लाई कर सकता हूं?

हां. अगर आपका अपना सोशल मीडिया अकाउंट या कम्युनिटी है और आप Bitget Wallet को प्रमोट करना चाहते हैं, तो आप अप्लाई कर सकते हैं.

क्या मुझे कोई टास्क पूरा करना होगा या न्यूनतम ट्रेडिंग वॉल्यूम की शर्त पूरी करनी होगी?

नहीं. न्यूनतम ट्रेडिंग वॉल्यूम की कोई शर्त पूरी करने की ज़रूरत नहीं है. जब आपके रेफ़र किए गए यूज़र्स पात्र स्वैप या पर्प्स ट्रेड पूरे करते हैं, तो आप लागू कमीशन कमा सकते हैं.

क्या मैं अपने कार्ड रिवॉर्ड्स विड्रॉ कर सकता हूं?

रिवॉर्ड की पात्रता, डिस्ट्रिब्यूशन, और अन्य विशेष शर्तें लागू प्रोग्राम नियमों और ऐप में की गई घोषणाओं के अनुसार होंगी.

नियम व शर्तें

  • प्रोग्राम में बदलाव: Bitget Wallet इस प्रोग्राम में बदलाव कर सकता है या इसे बंद कर सकता है
  • पात्रता: भाग लेने के लिए स्थानीय कानूनों और नियमों का पालन करना ज़रूरी है. ऐसा हो सकता है कि यह प्रोग्राम कुछ देशों या इलाकों में उपलब्ध न हो
  • प्रोग्राम की शर्तें: कमीशन की दरें, उपलब्ध ट्रेडिंग पेयर्स, और प्रोग्राम से जुड़ी अन्य जानकारी प्रोग्राम के नियमों के अनुसार तय होगी
  • रिवॉर्ड डिस्ट्रिब्यूशन: रिवॉर्ड किसे और कब मिलेगा, यह प्रोग्राम के नियमों और ऐप में दी गई घोषणाओं के अनुसार तय होगा
larkLogo2026-08-12
    wallet
    सुझाए गए